फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं के बाद ताश के पत्तों की तरह बिखर गया इंग्लैंड

Fri, 22 Nov 2013 01:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की खतरनाक गेंदबाजी का जवाब कंगारू गेंदबाजों ने जमकर दिया है।
विज्ञापन


एशेज सीरीज के दूसरे दिन की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 295 रनों पर आउट हो गई। ब्रॉड ने 81 रन देकर छह विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए।

ब्रॉड की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी को उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाज भी कंगारुओं के तेज आक्रमण का सामना नहीं कर सके और पूरी टीम महज 136 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन


इंग्लैंड की पारी सस्ते में समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 65 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेहमान टीम पर अब कुल 224 रनों की बढ़त हो गई है। दूसरे दिन कुल 12 विकेट गिरे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: विराट कोहली का एक और विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड की ओर से ओपनर माइकल कारबेरी ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। जबकि पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इंग्लैंड ने अपने आठ विकेट 91 रनों पर ही गंवा दिए थे।

मेजबान टीम के छह विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने 32 रनों की पारी खेलकर टीम को सौ के पार पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल जॉनसन ने चार, रेयान हैरिस ने तीन और नाथन ल्योन ने दो विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें