फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes Series 2021: एडिलेड टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज हुआ एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले इंग्लैंड के सिर्फ तीसरे क्रिकेटर

Thu, 16 Dec 2021 02:30 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैंं। 
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने व्यक्तिगत तौर पर नई उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह कीर्तिमान मैदान पर उतरते ही हासिल किया। वह इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के सिर्फ दो खिलाड़ी ही बना पाए थे। ब्रिस्बेन टेस्ट में टीम से बाहर रहने वाले ब्रॉड एडिलेड में अपने टेस्ट करियर का आज 150वां मुकाबला खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


यह रिकॉर्ड बनाने वाले इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर

अब स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे ज्यादा टेस्ट जेम्स एंडरसन और एलिस्टर कुक ने खेले हैं। एंडरसन अब तक 167 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वहीं पूर्व कप्तान कुक ने 161 मुकाबले खेले थे। स्टुअर्ट ब्रॉड 150 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के 10वें क्रिकेटर हैं। साल 2007 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करे वाले ब्रॉड का जलवा अभी भी क्रिकेट मैदान पर जारी ही। उनका शुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में किया जाता है। वह अब तक 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके हैं।  

सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर

वहीं अगर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की बात की जाए यह रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने टेस्ट करियर में 200 मैच खेले थे। उनके अलावा रिकी पोंटिंग 168 टेस्ट, स्टीव वॉ 168 टेस्ट, जेम्स एंडरसन 167 टेस्ट, जैक्स कैलिस 166 टेस्ट, शिवनारायण चंद्रपॉल 164 टेस्ट, राहुल द्रविड़ 164 टेस्ट, एलिस्टर कुक 161 टेस्ट और एलन बॉर्डर 156 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड अपना 150वां मुकाबला खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें