क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2013-14 में घरेलू जमीन पर होने वाली एशेज सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरे में इंग्लैंड पांच टेस्ट मैचों के अलावा चार अभ्यास मैच खेलेगा। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 21 नवंबर 2013 से ब्रिसबेन में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट पांच दिसंबर से एडीलेड में, तीसरा टेस्ट 13 दिसंबर से पर्थ में, चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में और पांचवां टेस्ट तीन जनवरी से सिडनी में शुरू होगा।