फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG, Ashes: गाबा में एशेज के दूसरे टेस्ट में फिर ओपनिंग करेंगे ट्रेविस हेड? इंग्लैंड ने बनाई खास रणनीति

Tue, 02 Dec 2025 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि उस्मान ख्वाजा दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। उनके फिटनेस की स्थिति पर अभी भी संदेह है और इसी वजह से हेड की ओपनिंग भूमिका फिर चर्चा में है।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशेज सीरीज का रोमांच अब और बढ़ने वाला है। पहले टेस्ट में केवल दो दिन में जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब ब्रिस्बेन में होने वाले दूसरे डे-नाइट टेस्ट की तैयारी में जुट गई है। टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने साफ कहा है कि अगर टीम को जरूरत पड़े तो वह फिर से ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

हेड ने दिखाया आत्मविश्वास
पर्थ में हुए पहले टेस्ट में उस्मान ख्वाजा की अनुपस्थिति में हेड को ओपनिंग के लिए भेजा गया था और उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों में 123 रन ठोक दिए। यह एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। हेड ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'अगर टीम को टेस्ट जीतने के लिए मेरी ओपनिंग की जरूरत पड़े, तो मैं पूरी तरह तैयार हूं।' उन्होंने यह भी कहा कि टीम हालात के हिसाब से बैटिंग ऑर्डर बदल सकती है और इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट में बैटिंग ऑर्डर को ओवररेटेड नहीं माना जाना चाहिए।

ख्वाजा की फिटनेस बनी चिंता का विषय
ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि उस्मान ख्वाजा दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। उनके फिटनेस की स्थिति पर अभी भी संदेह है और इसी वजह से हेड की ओपनिंग भूमिका फिर चर्चा में है। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस भी पीठ की समस्या के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे, जिससे टीम की रणनीति पर और असर पड़ेगा।

इंग्लैंड ने बनाया जवाबी प्लान
दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम ट्रेविस हेड की शानदार पारी से चौंक गई है और अब उन्होंने इस धमाकेदार ओपनर को रोकने के लिए खास प्लान तैयार किया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स, जिन्होंने पहले टेस्ट में पांच विकेट लिए थे, ने कहा, 'हेड ने शानदार पारी खेली, लेकिन अगर वह फिर ओपन करेंगे तो हमारे पास उनके खिलाफ तैयार रणनीतियां हैं।' कार्स ने यह भी कहा कि टीम पैनिक नहीं करेगी और उसी प्लान पर टिकेगी जिसने लंबे समय से उनके गेंदबाजों का भरोसा बनाए रखा है।

इंग्लैंड की चोटों से बढ़ी मुश्किलें
इंग्लैंड की टीम भी पूरी क्षमता से नहीं खेल रही है। स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं और उनका ब्रिस्बेन टेस्ट खेलना संदिग्ध है। ऐसे में कार्स के ऊपर और जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का पिंक बॉल टेस्ट में दबदबा
ऑस्ट्रेलिया का डे-नाइट टेस्ट में रिकॉर्ड बेहद शानदार है। अब तक खेले गए 14 पिंक बॉल टेस्ट में से 13 में जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है। यह आंकड़ा इंग्लैंड के लिए साफ चेतावनी है कि चुनौती आसान नहीं होने वाली। ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले माहौल गर्म है। ख्वाजा की फिटनेस, कमिंस की गैरमौजूदगी, हेड की नई भूमिका और इंग्लैंड की तैयार रणनीति, ये सब मुकाबले को और रोचक बना रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या हेड एक बार फिर ओपनिंग करते हुए मैच बदल देते हैं, या इंग्लैंड का प्लान काम आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें