फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes 2023: एशेज सीरीज में कलाई में चोट के बावजूद खेलते रहे ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ, मिसाल कायम की

Wed, 23 Aug 2023 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 110 रन बनाए थे, लेकिन इस दौरान उनकी बायीं कलाई चोटिल हो गई थी।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी और वह एशेज सीरीज के अधिकतर हिस्से में इस चोट के साथ ही खेलते रहे। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 110 रन बनाए थे, लेकिन इस दौरान उनकी बायीं कलाई चोटिल हो गई थी।
विज्ञापन

स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट से कहा- मैं लॉर्ड्स में चोटिल हो गया था। मैं नहीं जानता कि चोट कब लगी, लेकिन यह हादसा मैदान पर हुआ। रात को मुझे इसका पता चला। कलाई में थोड़ी सूजन आ गई थी। उन्होंने कहा- मैं इसके बाद अगले मैच में खेला और फिर ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच से पहले मुझे दर्द निवारक इंजेक्शन लेने पड़े। स्वदेश लौटने पर मुझे लगा कि मैं अब भी फिट नहीं हूं। मैं अब भी कई चीजों को सही तरीके से नहीं कर सकता हूं।
विज्ञापन

स्मिथ ने कहा- मैंने एक और स्कैन कराया जिससे पता चला कि कलाई में हल्का फ्रैक्चर है। ऑस्ट्रेलिया पहले दो टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड में 2001 के बाद पहली एशेज शृंखला जीतने की तरफ बढ़ रहा था। इंग्लैंड ने हालांकि शानदार वापसी करके आखिर में शृंखला बराबर कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें