फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच मेलबर्न में कराना चाहते हैं माइकल वॉन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस वजह से किया अनुरोध

Mon, 27 Dec 2021 04:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कोविड-19 के खतरे के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चौथे और पांचवें टेस्ट का आयोजन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कराने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। हालांकि टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दो सहयोगी स्टाफ और उनके परिवार के दो सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जिसकी वजह से मैच को देरी से शुरू किया गया। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कोविड-19 के खतरे के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चौथे और पांचवें टेस्ट का आयोजन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कराने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सूचना देने के बाद दिन का खेल आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान इंग्लैंड टीम के सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट स्टाफ का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही दूसरे दिन का खेल शुरू हो सका। इस पूरी घटना के बाद वॉन ने कहा कि कोविड खतरे के बीच मेजबान क्रिकेट बोर्ड को बाकी बचे दो टेस्ट मेलबर्न में करने पर विचार करना चाहिए। 

गौरतलब है कि चौथा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में निर्धारित है, जबकि पांचवां और अंतिम एशेज खेल बेलेरिव ओवल, होबार्ट में खेला जाएगा। 

वॉन ने सेन डॉट कॉम डॉट एयू के हवाले से कहा, 'मुझे लगता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लेना चाहिए।'

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में सोमवार को कुल 6,324 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए और वॉन को लगता है कि वायरस के जोखिम को कम करने के लिए एससीजी को चौथे टेस्ट स्थल के रूप में छोड़ देना चाहिए जिससे सभी खिलाड़ी सुरक्षित महसूस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें