फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज 2019ः स्मिथ शतक से चूके, आर्चर ने दिलाई इंग्लैंड को बढ़त 

Sat, 14 Sep 2019 08:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (80) एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट की पहली पारी में शतक तो नहीं जड़ सके, लेकिन एशेज में लगातार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली। हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में पिछड़ने से नहीं रोक सके। तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर (6/62) और सैम कुरैन (3/46) के शानदार प्रदर्शन के आगे मेहमान टीम 225 पर सिमट गई।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे। उसे 69 रन की बढ़त मिली। आर्चर ने अपने चौथे टेस्ट में दूसरी बार पांच या ज्यादा विकेट लिए। इंग्लैंड के पेसर आर्चर ने शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दे दिए थे। पारी के दूसरे ही ओवर में उन्होंने डेविड वॉर्नर(05) को विकेट के पीछे कैच कराया और फिर हैरिस (03) को भी स्टोक्स के हाथों कैच करा दिया। महज 14 रन पर दो बल्लेबाज आउट हो चुके थे।

स्मिथ और लाबुशेन (48) ने तीसरे विकेट पर 69 रन जोड़े। दूसरे सत्र में आर्चर ने लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मैथ्यू वेड (19) को कुरैन ने एलबीडब्ल्यू किया। स्मिथ ने स्पिनर जैक लिच की गेंद पर छक्का जड़कर अर्द्धशतक पूरा किया। स्मिथ को 66 रन के जीवनदान भी मिला जब रूट ने उनका कैच छोड़ दिया था। अंतत: क्रिस वोक्स ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया।  
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहले दिन के स्कोर में 23 रन जोड़कर 294 रन पर ऑलआउट हो गई। जोस बटलर ने 70 रन की पारी खेली। जैक लिच अंतिम बल्लेबाज के रूप में 21 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने 46 रन देकर पांच विकेट लिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें