फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज 2019: चौथा टेस्ट आज से शुरू, ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ से काफी उम्मीद

Wed, 04 Sep 2019 07:43 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
विज्ञापन

तीसरे एशेज टेस्ट में जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुधवार से शुरू हो रहे चौथे मैच में स्टीव स्मिथ से चमत्कारिक प्रदर्शन की दुआ कर रही होगी। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरा टेस्ट जीतने की राह पर थी लेकिन बेन स्टोक्स ने नाबाद 135 रन बनाकर इंग्लैंड को एक विकेट से जीत दिलाई। स्टोक्स की इस पारी से अब सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। 

ऑस्ट्रेलिया टीम में कम से कम एक बदलाव करेगा। स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की वापसी हुई है जो दूसरे टेस्ट में जोफरा आर्चर का बाउंसर गले में लगने के बाद तीसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे। स्मिथ गेंद से छेड़खानी के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलकर लौटे थे जिन्होंने पहले टेस्ट में 144 और 142 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट में उन्होंने 92 रन की पारी खेली। लैंगर ने कहा, 'चोट लगने के बाद हमेशा एक संशय बना रहता है। उसे अच्छी रणनीति के साथ उतरना होगा। वह इसमें माहिर है। उसके आत्मविश्वास में कहीं कोई कमी नहीं होगी।'

मार्नस लाबुशाने ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है जबकि उस्मान ख्वाजा को बाहर रहना होगा। तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर मिशेल स्टार्क के चुने जाने की उम्मीद है। इस बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड फिर से स्मिथ और आर्चर की भिडंत देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं मिडआन पर खड़ा रहूंगा लेकिन मुझे इंतजार रहेगा कि जोफरा को गेंद कब सौंपी जाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें