फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: बिना खेले ही अरुणाचल प्रदेश को गंवाना पड़ा मैच, नगालैंड के खिलाफ मुकाबला क्यों हुआ रद्द; जानें

Sun, 11 Oct 2026 12:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन की आज से शुरुआत हो गई है। अरुणाचल प्रदर्शन को नगालैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना था, लेकिन यह मैच रद्द कर दिया गया। इस तरह अरुणाचल बिना खेले ही पहला मैच गंवा बैठी।
विज्ञापन
क्रिकेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश को राज्य के क्रिकेट संघ में विवाद के चलते नगालैंड के खिलाफ रविवार से अहमदाबाद में शुरू होने वाला रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का अपना पहला मैच गंवाना पड़ा। इस मैच को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला राज्य क्रिकेट संघ में दो गुटों के बीच विवाद और गौहाटी उच्च न्यायालय की इटानगर पीठ के समक्ष लंबित मामले के कारण उत्पन्न प्रशासनिक संकट के मद्देनजर लिया गया है।
विज्ञापन


वीनू मांकड़ ट्रॉफी का मैच भी नहीं खेल पाई थी टीम 
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश गुरुवार को भुवनेश्वर में सिक्किम के खिलाफ वीनू मांकड़ ट्रॉफी मैच में भी अपनी अंडर-19 टीम को मैदान में नहीं उतार पाया था। अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के सितंबर में चुनाव कराए गए थे जिसमें नबम विवेक अध्यक्ष चुने गए। बाद में हालांकि कई जिला संघों ने चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गौहाटी उच्च न्यायालय का रुख किया।

बीसीसीआई ने नहीं किया हस्तक्षेप 
उच्च न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को हस्तक्षेप करने और बिहार के मामले की तरह स्वतंत्र चयन पैनल गठित करने से रोक दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, अदालत से स्थगन आदेश जारी है और बीसीसीआई इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता। राज्य संघ का संचालन कोई नहीं कर रहा है। जब तक अदालत मंजूरी नहीं देती, हम कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में प्लेट ग्रुप के अपने सभी पांच मैच हार गया था और वह तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहा था। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन की आज से शुरुआत हुई है और पहले दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें