कैंसर से उबर चुके बंगाल के कोच अरुण लाल का कहना है कि घरेलू टीमों के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू होने का यह मतलब नहीं है कि वह खुद को कमरे में बंद कर लेंगे। बोर्ड ने राज्य संघों के लिए एसओपी जारी किया है, जिसके अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्हें कोई बीमारी रही हो या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो, उन्हें सरकार के आगामी निर्देश मिलने तक अभ्यास शिविरों में नहीं आना चाहिए।