स्नैपचैट पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता
तेज गेंदबाज अर्शदीप एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई मैच या प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी एक वायरल स्नैपचैट स्टोरी है। स्टोरी में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें ऐसा लग रहा है कि वह किसी लड़की का हाथ पकड़े हुए हैं।
वायरल तस्वीर में चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे यह रहस्य और गहरा हो गया है कि आखिर वह लड़की कौन है। अर्शदीप सिंह आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, इसलिए यह पोस्ट फैंस के लिए और भी दिलचस्प बन गई।
(फोटो क्रेडिट: Arshdeep Singh- Snapchat Story)
सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन
जैसे ही यह स्टोरी वायरल हुई, इंटरनेट पर मीम्स और मजाकिया प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस ने मजाक में कहा कि शायद यही डिस्ट्रैक्शन उनकी गेंदबाजी में वाइड्स की वजह हो सकता है।