फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के धुरंधरों पर अर्जुन की पैनी नजर

Sat, 10 Nov 2012 08:46 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में नई शुरुआत करने को तैयार है। इसके लिए धोनी के धुरंधरों ने मुंबई में दूसरे दिन शनिवार को प्रैक्टिस सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने पिच पर बल्लेबाजी करते नजर आए तो विराट कोहली और युवराज सिंह ने खूब दौड़ लगाई और कैच की प्रैक्टिस की।
विज्ञापन


सचिन और सहवाग के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अन्य बल्लेबाजों ने आर अश्विन, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा की गेंदों का समाना किया। इस दौरान सचिन के बेटे अर्जुन भी कोच डंकन फ्लेचर से बल्लेबाजी और गेंदबाजी का गुर सीखते नजर आए।

अर्जुन कोच फ्लेचर के साथ अपने पिता सचिन और सहवाग की बल्लेबाजी तकनीक पर बारीकी से नजर रख रहे थे। टीम इंडिया को 15 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट अहमदाबाद में खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें