फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun-Saaniya Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं अर्जुन और सानिया, इस महीने ले सकते हैं सात फेरे

Wed, 07 Jan 2026 03:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Arjun Tendulkar Wedding Date : पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही मंगेतर सानिया चंदोक से शादी रचा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल मार्च में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, अर्जुन मंगेतर सानिया चंदोक से मार्च में शादी रचा सकते हैं। बता दें कि, दोनों की पिछले साल अगस्त में सगाई हुई थी। सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। 
विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक - फोटो : instagram
सचिन ने की थी सगाई की पुष्टि
अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई थी, जिसकी जानकारी शुरुआत में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई थी। बाद में सचिन ने 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के दौरान एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए पु्ष्टि की थी कि अर्जुन और सानिया की सगाई हो चुकी है। इस दौरान दोनों परिवारों के करीबी दोस्त और सदस्य शामिल हुए थे। 

Latest and Breaking News on NDTV

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक - फोटो : instagram
कौन हैं सानिया चंदोक?
सानिया चंदोक कोई आम नाम नहीं हैं। वे मशहूर उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। रवि घई भारत के होटल और खाद्य उद्योग के बड़े नामों में शुमार किए जाते हैं। उनका कारोबार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल से लेकर ब्रुकलिन क्रीमरी तक फैला हुआ है। व्यावसायिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ सानिया खुद भी एक सफल उद्यमी हैं। वे मुंबई स्थित ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी' (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की संस्थापक और निदेशक हैं। यह ब्रांड पालतू जानवरों की देखभाल और उनके लिए उच्च-स्तरीय उत्पादों के लिए जाना जाता है।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक - फोटो : instagram
शिक्षा के मामले में भी सानिया का सफर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस (WVS) से वेटरनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी हासिल किया है। यह उनकी पशु-प्रेम और पशु कल्याण में रुचि को दर्शाता है।
विज्ञापन

अर्जुन, सानिया और सारा - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया का संबंध तेंदुलकर परिवार से केवल अर्जुन के माध्यम से ही नहीं, बल्कि उनकी बहन सारा तेंदुलकर से भी है। दोनों एक-दूसरे की अच्छी दोस्त बताई जाती हैं। कहा जा रहा है कि सानिया और अर्जुन को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। दोनों ने कथित तौर पर जयपुर की एक यात्रा भी साथ में की थी और एक आईपीएल मैच में भी एक साथ नजर आए थे। इन सार्वजनिक मौकों ने ही उनके रिश्ते की चर्चा को और हवा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें