फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Tendulkar: सगाई के बाद पहले ही मैच में चमके अर्जुन तेंदुलकर; पहली ही गेंद पर किया शिकार, झटके पांच विकेट

Fri, 12 Sep 2025 10:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दिया। गोवा ने पहली पारी में 333 रन बनाए, जिसमें अर्जुन ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 36 रन जोड़े।
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : Sachin Tendulkar Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबको चौंका दिया। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) द्वारा आयोजित डॉ. (कैप्टन) के. थिम्मप्पैया मेमोरियल टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में गोवा की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने अपनी पुरानी टीम महाराष्ट्र के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट लेकर जोरदार शुरुआत की। उन्होंने ओपनर अनिरुद्ध साबले को आउट कर पारी का आगाज किया।
विज्ञापन

तेज शुरुआत से महाराष्ट्र पर दबाव
अर्जुन ने इसके बाद महाराष्ट्र के दूसरे ओपनर महेश म्हासके को एलबीडब्ल्यू आउट कर महाराष्ट्र को बैकफुट पर धकेल दिया। इस शानदार शुरुआत ने गोवा के बाकी गेंदबाजों का भी आत्मविश्वास बढ़ाया। लख्मेश पावने ने यश क्षीरसागर को आउट किया, वहीं अर्जुन ने तीसरा झटका देते हुए दिग्विजय पाटिल के स्टंप्स उखाड़ दिए। इस समय महाराष्ट्र का स्कोर मात्र 15/4 था।

इस तरह लिया चौथा और पांचवां विकेट
महाराष्ट्र के बल्लेबाज मेहुल पटेल ने थोड़ी देर तक पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन अर्जुन ने उन्हें 39वें ओवर में पवेलियन भेज दिया। यह उनका चौथा विकेट था। इसके बाद उन्होंने आखिरी बल्लेबाज नदीम शेख को भी आउट कर अपनी पहली पांच विकेट की झड़ी पूरी की। महाराष्ट्र की पूरी टीम 136 रन पर सिमट गई।

बल्ले से भी दिखाया दम
अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दिया। गोवा ने पहली पारी में 333 रन बनाए, जिसमें अर्जुन ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 36 रन जोड़े। टीम के लिए अभिनव तेजराना (77), दर्शान मिसल (61) और मोहित रेडकर (58) ने भी अहम पारियां खेलीं।
विज्ञापन

गोवा में अर्जुन का सफर
अर्जुन पहले महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं और दो सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा रहे हैं। 2022 में उन्होंने गोवा का रुख किया और तब से वहीं से खेल रहे हैं। यह मैच उनके लिए खास इसलिए भी था क्योंकि हाल ही में उनकी सगाई परिवार की दोस्त सानिया चांदोक से हुई थी। सात महीने के लंबे ब्रेक के बाद अर्जुन ने वापसी करते ही यादगार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें