फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Tendulkar: आईपीएल में पहला विकेट लेने के बाद बोले अर्जुन तेंदुलकर- हर मैच से पहले पापा से बात होती है

Wed, 19 Apr 2023 10:15 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्जुन ने अपने दूसरे आईपीएल मैच में अपने करियर का पहला आईपीएल विकेट हासिल किया। इस मैच में उन्होंने 20वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। 
 
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने पिता के साथ बातचीत को लेकर खुलासा किया है। अर्जुन के लिए यह मैच यादगार रहेगा, क्योंकि इसी मुकाबले में उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट हासिल किया। 23 साल के अर्जुन ने 20वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया। इस दौरान उनके पिता सचिन तेंदुलकर भी ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे। 
विज्ञापन


हैदराबाद की टीम इस मैच में 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। अर्जुन ने इस ओवर में भुवनेश्वर कुमार को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही मुंबई ने यह मैच भी 14 रन से अपने नाम कर लिया। 

मैच के बाद अपने खेल पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा "जाहिर है कि मेरा पहला आईपीएल विकेट हासिल करना बहुत अच्छा था। मुझे बस इस बात पर ध्यान देना था कि हमारे हाथ में क्या है, योजना क्या है और इस पर कैसे अमल करना है। हमारी योजना सिर्फ ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की थी ताकि बल्लेबाज मैदान के सबसे लंबे छोर की तरफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करे।"
विज्ञापन


अर्जुन ने आगे कहा "मुझे गेंदबाजी करना पसंद है, मुझे कभी भी गेंदबाजी करने में खुशी होती है जब कप्तान मुझसे कहते हैं। मैं बस टीम की योजना पर टिके रहने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। हम (सचिन तेंदुलकर और अर्जुन) क्रिकेट के बारे में बात करते हैं, हम खेल से पहले रणनीति पर चर्चा करते हैं और वह मुझसे कहते हैं मैं हर मैच से पहले में जो अभ्यास करता हूं उस पर टिका रहूं। मैंने सिर्फ अपनी रिलीज पर ध्यान दिया, अच्छी लेंथ और लाइन में गेंदबाजी की। अगर यह स्विंग होती है, तो यह बोनस है, अगर ऐसा नहीं होता है, तो ठीक है।"

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाते हुए 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 17 गेंद पर 37 रन बनाए। इसके जवाब में मयंक अग्रवाल (48 रन) और हेनरिच क्लासेन (36 रन) ने अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें