फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में

Sun, 31 Jan 2021 03:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
विज्ञापन

भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और बाएं हाथ के पेसर अर्जुन तेंदुलकर को विजय हजारे ट्राफी के लिए मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मुंबई की सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था। यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज पूर्व में नेट्स पर भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी कर चुका है।

विज्ञापन


शॉ आस्ट्रेलिया में 2-1 से श्रृंखला जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह हालांकि केवल एडिलेड टेस्ट मैच में खेले थे, जिसे भारत ने आठ विकेट से गंवाया था। अर्जुन और शॉ के अलावा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, ऑलराउंडर शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, सिद्धेष लाड, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अरमान जाफर को 104 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी सोमवार से शुरू होने वाले शिविर के लिए टीम में चुना गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस सत्र में रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है, लेकिन विजय हजारे ट्राफी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें