फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Tendulkar: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चमके अर्जुन तेंदुलकर, गोवा के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया

Tue, 02 Dec 2025 04:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्जुन आईपीएल के आगामी सीजन से पहले अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के खिलाफ अर्जुन ने चार ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : Arjun Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी घरेलू टी20 टूर्नामेंट में बिखेरी है। गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। अर्जुन इस सीजन मुंबई से गोवा टीम में शामिल हुए थे। आईपीएल 2026 में वह लखनऊ के लिए खेलेंगे। लखनऊ ने अर्जुन को मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया है। 
विज्ञापन

अर्जुन के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता गोवा 
अर्जुन आईपीएल के आगामी सीजन से पहले अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के खिलाफ अर्जुन ने चार ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिए। मध्य प्रदेश की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं जिनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया था। अर्जुन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ अंकुश सिंह, शिवांग कुमार और वेंकटेश अय्यर के विकेट लिए। 

दिलचस्प बात यह रही कि अर्जुन ने गोवा के लिए मैच में ओपनिंग की। उन्होंने 10 गेंदों पर 16 रन बनाए जिसमें तीन बाउंड्री शामिल है। अर्जुन के ऑलराउंडर प्रदर्शन से गोवा ने मध्य प्रदेश को नौ गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया। 

मुंबई इंडियंस से छूटा था अर्जुन का साथ
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का साथ मुंबई इंडियंस से छूट गया था। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को लखनऊ सुपर जाएंट्स में ट्रेड कर दिया है। लखनऊ ने अर्जुन को 30 लाख रुपये देकर टीम में जोड़ा। 
विज्ञापन

MI ने अर्जुन को दी थी शुभकामनाएं
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, मुंबई इंडियंस परिवार का एक मूल्यवान सदस्य बनने के लिए धन्यवाद, अर्जुन! मुंबई इंडियंस में हर कोई लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ आपकी यात्रा के अगले अध्याय के लिए आपको शुभकामनाएं देता है। हमें आपके विकास का हिस्सा बनने पर गर्व है और हम आपके निरंतर प्रगति और अपनी पहचान बनाने के अवसरों को देखने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें