वाहनों का पहिया बनाने वाली कंपनी अपोलो टायर्स ने सचिन तेंदुलकर को पांच साल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह पहली बार है कि जब कंपनी ने अपने ब्रांड के लिए किसी हस्ती को अपने ब्रांड का चेहरा बनाया है।
कंपनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नीरज कंवर ने बयान में कहा, 'अपोलो ब्रांड को उसकी वास्तविक क्षमता तक पहुंचाना वृद्धि के लिये महत्वपूर्ण है। सचिन को अपने ब्रांड के साथ जोड़कर हमनें एक आकर्षक यात्रा शुरू की है। मुझे भरोसा है कि यह भागीदारी हमें आगे बढ़ाने में मदद करेगी।'