फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को अनुष्का ने किया बर्थडे विश, बोलीं- भगवान इनको जन्म देने के लिए शुक्रिया

Mon, 05 Nov 2018 01:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को उनके 30वें जन्मदिन पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया है। अनुष्का ने विराट के साथ खींची गई दो फोटोज शेयर की हैं। फोटोज के साथ उन्होंने लिखा है, 'भगवान इनको जन्म देने के लिए शुक्रिया।'

विज्ञापन


दोनों फोटोज में विराट-अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटोज हरिद्वार की है या नरेंद्र नगर की यह साफ नहीं हो पाया है। शादी के बाद विराट का यह पहला जन्मदिन है। इसके लिए दोनों पर्वतीय प्रदेश के छोटे से शहर नरेंद्रनगर में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोहली और अनुष्का जन्मदिन के दिन अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे। अनुष्का आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटील को काफी मानती हैं। शादी से पहले भी अनुष्का और विराट आशीर्वाद लेने खास तौर पर हरिद्वार स्थित अनंत बाबा पाटील के आश्रम गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें