अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का
- फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने पिछले महीने बेटी के नाम को बताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को वामिका के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद, हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।