प्रशंसकों को 36 वर्षीय इस बल्लेबाज से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद है, लेकिन अनुष्का ने इसका खुलासा किया है कि कोहली की फिटनेस का राज क्या है। पिंक बॉल टेस्ट से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का कोहली के स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें बता रही हैं। अनुष्का ने कहा, ईमानदारी से एक बात बताना चाहती हूं कि कोहली अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर काफी अनुशासित रहते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारी इंडस्ट्री में भी अब हो रहा है।
नींद से समझौता नहीं करते कोहली
अनुष्का ने बताया कि कोहली की दैनिक दिनचर्या ऐसी है जिससे उन्हें फिट रहने में मदद मिलती है। कोहली रोज सुबह उठकर कार्डियो करते हैं और फिर उनके साथ क्रिकेट का अभ्यास करते हैं। अनुष्का ने कहा, 'कोहली जंक फूड बिलकुल भी नहीं खाते हैं और उन्होंने 10 साल से बटर चिकन नहीं खाया है। कोहली नींद से समझौता नहीं करते हैं और इस बात का ख्याल रखते हैं कि उन्हें पूरा आराम मिले।' अनुष्का के अनुसार, कोहली की फिटनेस का यही राज है जिससे वह दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी बने हुए हैं।