फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर फारुख इंजीनियर के आरोपों पर किया पलटवार, कहा- मैं कॉफी पीती हूं

Fri, 01 Nov 2019 08:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनुष्का-फारूख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने फारूख इंजीनियर के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अनुष्का ने इंजीनियर के आरोपों पर पलटवार करते हुए ट्विटर पर लंबा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि हर बार लोग बेवजह उनका नाम अपने फायदे के लिए उछालते हैं। वे पिछले 11 सालों से फेक और गलत खबरों पर चुप ही रही हैं, और कभी इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी है और ये असरदार तरीका भी है लेकिन इस बार मैं इसलिए जवाब दे रही हूं क्योंकि चुप रहने पर लोग उसे आपकी कमजोरी समझने लगते हैं।

विज्ञापन


अनुष्का ने कहा कि मैं एक आत्मनिर्भर महिला हूं और खुद अपना करियर बनाया है, बस एक बात यह है कि मैं एक क्रिकेटर की पत्नी हूं। उन्होंने अंत में कहा कि रिकॉर्ड के लिए मैं चाय पीती हूं।
 

दरअसल अनुष्का ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर के उस आरोप का जवाब दिया है जिसमें इंजीनियर ने कहा था कि वर्ल्ड कप के दौरान चयनकर्ताओं ने अनुष्का को चाय परोसा था।
विज्ञापन


भारत के दिग्गज विकेटकीपर का दावा, 'वर्ल्ड कप में चयनकर्ता अनुष्का को चाय परोस रहे थे'
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने चयनकर्ताओं पर जमकर भड़ास निकाली थी। उन्होंने एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति को मिकी माउस चयन समिति कहा है। चयनकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए इंजीनियर ने दावा किया है कि वर्ल्ड कप के दौरान चयनकर्ता विराट की पत्नी अनुष्का की जरूरतों को पूरा कर रहे थे। एक अंग्रेजी समाचार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अनुष्का को चाय पिला रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें