फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम से नहीं इस बार मेकअप रूम से अनुष्का ने देखा मैच, कोहली को देखते ही किया ऐसा

Tue, 15 May 2018 12:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2018 में सोमवार शाम किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला हुआ। विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से मात दी। कप्तानी पारी खेलते हुए विराट कोहली ने न सिर्फ नाबाद 48 रन बनाए बल्कि पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी गहरा झटका दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
RCB ने पहले तो पंजाब को सिर्फ 88 रन पर ही रोक दिया। बाद में विराट ने पार्थिव पटेल के साथ ओपन करते हुए मैच को बड़े अंतर से अपने नाम किया। जैसा कि आईपीएल के पिछले मैचों में देखा जाता था कि अनुष्का स्टेडियम पहुंचकर विराट को चीयर करती थी। मगर इस बार अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते अनुष्का इंदौर के होलकर में तो नहीं थीं, लेकिन शूट के दौरान ही उन्होंने मैच को एन्जॉय किया।
विज्ञापन

3 of 5
मैच शुरू होते ही उन्होंने आरसीबी को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वह मेकअप रूम में मैच एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने पंजाब के विकेट गिरने पर काफी एन्जॉय किया। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। मैच में विराट कोहली को देखते ही अनुष्का काफी एक्साइटेड हो गईं।

4 of 5
पिछली बार जब किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला हुआ था तो वह स्टेडियम में मौजूद थी और विराट कोहली वो मुकाबला जीते थे। इस बार दूर से विराट कोहली का लेडी लक स्टेडियम से दूर जरूर था मगर विराट कोहली ने विजयी शॉट लगाकर अनुष्का और अपने फैंस को खुशी का एक और मौका दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें, रॉयल चैलेंजर्स का अगला मुकाबला 17 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होना है, इसके बाद राजस्थान रॉयल्स से जंग होनी है। आरसीबी अगर प्लेऑफ की दौड़ में शामिल होना चाहती है तो इन दोनों मुकाबलों को उसे लंबे अंतर से जीतना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें