टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा को फिटनेस चैलेंज दिया था। जिसके जवाब में अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज करते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने हम फिट तो इंडिया फिट मुहिम को सोशल मीडिया पर शुरू किया था, जिसके बाद आगे बढ़ाते हुए खेल, राजनीति, फिल्म तमाम क्षेत्र के सेलिब्रिटी #HumFitTohIndiaFit कैंपेन के सपोर्ट में आगे आ चुके हैं।