फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने जीती टी-20 सीरीज, श्रीलंका को चौथे मैच में 7 विकेट से रौंदा

Mon, 24 Sep 2018 11:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
anuja-Rodrigues
विज्ञापन

अनुजा पाटिल (54*) और जेमिमा रोड्रीगेज (52) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को श्रीलंका को हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया, श्रीलंका पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


अनुजा ने श्रीलंका के तीन विकेट झटकने के अलावा नाबाद 54 रन की पारी भी खेली। उन्होंने जेमिमा रोड्रीगेज (नाबाद 52) के साथ चौथे विकेट के लिए 96 रन की अटूट साझेदारी भी निभाई। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका से वन-डे सीरीज 2-1 से जीती थी। आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच देर से शुरू हुआ और इसे 17 ओवर का कर दिया गया।

भारतीय टीम ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को निर्धारित 17 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाने दिया। श्रीलंका के लिए चमारी अटापट्टू ने 31 और शशिकला सिरिवर्धने ने 40 रन बनाये। भारत ने इस लक्ष्य को 15.4 ओवर में तीन विकेट के नुकासान पर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


भारतीय टीम चार ओवर में 41 रन पर तीन विकेट गवां कर संघर्ष कर रही थी, लेकिन फार्म में चल रही रोड्रीगेज और अनुजा की अर्धशतकीय पारियों ने उसे आसानी से जीत दिला दी। पिछले मैच में 57 रन बनाने वाली रोड्रीगेज ने इस मैच में 37 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये। अनुजा ने 42 गेंद की पारी में 54 रन बनाए। श्रीलंका के लिए तीनों विकेट ओशादी रणसिंघे ने लिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें