फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंबाब्वे जाने वाली टीम इंडिया के नाम ये नया रिकार्ड

Fri, 19 Jul 2013 01:16 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के जिंबाब्वे के वनडे दौरे में आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार इस अफ्रीकी देश का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया इस दौरे में पांच वनडे मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत 24 जुलाई से होगी।

दौरे के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और आफ स्पिनर आर अश्विन को आराम दिया गया है।

टीम में शामिल ओपनर शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अंबाटी रायडू, आफ स्पिनर परवेज रसूल, तेज गेंदबाज मोहमद समी, जयदेव उनादकट और मोहित शर्मा पहली बार जिंबाब्वे का दौरा करेंगे।

इनमें से रसूल, पुजारा, रायडू, उनादकट और मोहित शर्मा को इस सीरीज के दौरान अपना अंतरराष्ट्रीय कैरियर शुरू करने का मौका मिल सकता है।

दोनों देशों के बीच अब तक कुल 51 मैच खेले गए हैं जिनमें भारत ने 39 जीते, दस हारे और दो मैच टाई रहे हैं।
भारत ने पहली बार 1992-93 में जिंबाब्वे का दौरा किया था और तब उसने वहां खेला गया एकमात्र वनडे जीता था।

इससे पहले भारत ने 2010 में जिंबाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज खेला था और तब सुरेश रैना की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी।

श्रीलंका तब विजेता बना था। इस दौरे में भारत पहले तीन वनडे हरारे में और आखिरी दो वनडे बुलावायो में खेलेगा।

पहला वनडे 24 जुलाई, दूसरा 26 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई, चौथा 31 जुलाई और पांचवां तीन अगस्त को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें