फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिलाड़ियों को सहज रखने में मदद करने की ली सीख'

Wed, 16 Oct 2019 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI
विज्ञापन

दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा कि उनके लिए कोचिंग के पिछले अनुभवों की सबसे बड़ी सीख खिलाड़ियों पर से दबाव कम कर उन्हें सहज रखने में मदद करना था।

विज्ञापन


कुंबले ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017  के फाइनल के बाद कप्तान विराट कोहली के साथ अस्थिर संबंधों के कारण भारतीय कोच पद से त्यागपत्र दे दिया था। हालांकि टीम ने उनके रहते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। यह 48 वर्षीय पूर्व कप्तान फिर से कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहा है। 

इस बार वह आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब से क्रिकेट संचालन निदेशक के रूप में जुड़े हैं। वह इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के लिए मेंटोर की भूमिका निभा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘आरसीबी के साथ हम खिताब नहीं जीत पाए लेकिन दो मौकों पर ट्रॉफी के करीब पहुंचे थे। मुंबई के साथ मैं जो तीन वर्ष रहा उनमें हमें सफलताएं मिली। यह अनुभव शानदार रहा। इससे निश्चिततौर पर (कोच के रूप में) मदद मिलती है। आखिर में यह सब क्रिकेट खेल को लेकर है। अगर आप इसका इस तरह से सरलीकरण कर देते हैं तो काम आसान हो जाता है। जिस क्षण आप परिणाम, जीत, ट्रॉफी को महत्व देना शुरू करते तो आप खिलाड़ियों पर अधिक दबाव बना देते हो। इसलिए मैंने यह सीख ली कि दबाव मुक्त रहो और खिलाड़ियों को  सहज रखने में मदद करो। जब वे सहज होकर खेलते हैं तो अच्छा प्रदर्शन करते हैं।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें