फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

On This Day 1999: आज के दिन ही कुंबले की फिरकी में फंसा था पाकिस्तान, 10 विकेट लेकर बनाया था विश्व रिकॉर्ड

Tue, 07 Feb 2023 02:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Anil Kumble 10 Wickets Record: अनिल कुंबले आज के दिन ही दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने किसी टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन
अनिल कुंबले अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन के दौरान गेंदबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के लिए सात फरवरी का दिन बेहद खास है। आज के दिन ही ठीक 23 साल पहले भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। कुंबले ने 7 फरवरी, 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे। कुंबले यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर केवल दूसरे क्रिकेटर बने थे। 
विज्ञापन


कुंबले ने नई दिल्ली में फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। कुंबले ने 26.3 ओवरों में 74 रन देकर 10 विकेट लिए थे और पाकिस्तान को अंतिम पारी में 207 रन पर समेट दिया था। इसके साथ ही भारत ने टेस्ट 212 रन से जीत लिया था। 



भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की खास उपलब्धि के 23 साल पूरे होने पर बीसीसीआई ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर उन ऐतिहासिक क्षणों की यादें ताजा की। बीसीसीआई ने कुंबले के 10 विकेट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा "इस दिन 1999 में टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने मंच पर आग लगा दी और टेस्ट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए। आइए उस सनसनीखेज प्रदर्शन को फिर से देखें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंबले, आज तक एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं। क्रिकेट के इतिहास में केवल तीन क्रिकेटरों ने यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है। इंग्लैंड के जिम लेकर 1956 में मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी थे। कुंबले दूसरे और न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने। पटेल ने मुंबई में भारत के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लिए। दिलचस्प बात यह है कि 10 विकेट चटकाने वाले तीनों गेंदबाज स्पिनर हैं।

1999 में हुए उस मैच में पाकिस्तान जीत के लिए 420 रनों का पीछा कर रहा था। सलामी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी और सईद अनवर ने पाकिस्तान को एक शानदार शुरुआत दी थी, जिससे एक असंभव जीत की उम्मीद बढ़ गई थी। हालांकि, कुंबले ने 25वें ओवर में अफरीदी को 41 रन पर आउट कर 101 रन की सलामी साझेदारी को तोड़ा। एजाज अहमद अगली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और मैच भारत की ओर मुड़ने लगा।

कुछ ओवरों के बाद दो गेंद के अंतराल में इंजमाम-उल-हक और मोहम्मद यूसुफ के विकेटों ने मैच का रंग पूरी तरह से बदल दिया। कुंबले नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। पाकिस्तान के कप्तान वसीम अकरम ने काफी देर तक संघर्ष किया, लेकिन कुंबले से पार नहीं पा सके। अनिल कुंबले ने अकरम को आउट करने के साथ ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया और भारत को मैच भी जिता दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें