फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कुंबले फिर से बने आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष, तीन साल तक संभालेंगे कार्यभार 

Sun, 03 Mar 2019 02:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व महानतम लेग स्पिनर अनिल कुंबले को शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। वह तीन साल तक के कार्यकाल के लिए इस पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि कुंबले इससे पहले भी आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2012 में कुंबले को आईसीसी क्रिकेट समिति का सदस्य बनाया गया था और साल 2013 में उन्हें समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।
 



साल 2008 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 'जंबों' नाम से मशहूर कुंबले ने कई प्रशासनिक पदों पर काम किया। आईसीसी क्रिकेट समिति के सदस्य और अध्यक्ष बनने के बाद साल 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बने थे।
विज्ञापन


अनिल कुंबले ने जून 2016 में रवि शास्त्री और टॉम मूडी जैसे 57 दिग्गजों को पछाड़कर टीम इंडिया के कोच बने थे। उनका चयन सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने किया था। हालांकि, टीम इंडिया के कोच पद पर वह ज्यादा दिन तक बने नहीं रहे। एक साल बाद यानी जून 2017 में उन्होंने कोच पद से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन

ICC BCCI
दरअसल, आईसीसी ने शनिवार को दुबई में छह दिवसीय बैठकें संपन्न हुई। इसी में कुंबले को क्रिकेट सिमित के अध्यक्ष बनाने के फैसले पर सहमति बनी। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात को आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप और स्कॉटलैंड को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के क्वॉलिफायर इवेंट के लिए चुना गया। स्कॉटलैंड 31 अगस्त से 7 सितंबर 2019 तक महिलाओं के आयोजन की मेजबानी करेगा और यूएई 11 अक्टूबर से 3 नवंबर 2019 तक पुरुषों के आयोजन की मेजबानी करेगा।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें