फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कुंबले ने BCCI को भेजा नया प्रस्ताव, कोच पाएंगे करोड़ों की तनख्वाह, IPL से भी कमाएंगे!

Fri, 23 Jun 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
अनिल कुंबले - फोटो : SELF
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहे अनिल कुंबले ने अब बीसीसीआई के सामने वित्तीय प्रबंधन और तनख्वाह से जुड़े मुद्दे पर नया प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में खिलाड़ियों की बेहतरी के साथ ही सपोर्ट स्टाफ के लिए भी काफी 'कुछ' है। खास बात ये है कि कुंबले के प्रस्ताव में बीसीसीआई की मनमर्जी तनख्वाह सिस्टम की जगह बीसीसीआई की कमाई के हिसाब से खिलाड़ियों के हिस्से की बात कही गई है। कुंबले ने 19 पेजों का ये प्रस्ताव बीसीसीआई को भेज दिया है।
विज्ञापन


BCCI की कोहली को दो टूक- प्रदर्शन करके दिखाओ, वरना दिक्कत होगी

कुंबले के प्रस्ताव में सबसे खास बात टीम इंडिया के मुख्य कोच की सैलरी से जुड़ी है, जिसमें टीम इंडिया के मुख्य कोच की सैलरी कप्तान की सैलरी से कम से कम 60% होने की शर्त रखी गई है। कुंबले के प्रस्ताव में कोचिंग से जुड़े स्टाफ को आईपीएल जैसी टीमों से जुड़कर भी कमाई करने का अधिकार दिया गया है, साथ ही इसे कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट जैसे मुद्दे से दूर रखा गया है।

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

अनिल कुंबले ने बीसीसीआई को भेजे प्रस्ताव में फिटनेस को लेकर खिलाड़ियों की मनमानी पर भी लगाम लगाने की कोशिश की है। इस प्रस्ताव में अनिल कुंबले ने कहा है कि खिलाड़ियों को बीसीसीआई से मिलने वाली राशि में से 20% की राशि उनके फिटनेस परफॉर्मेंस के हिसाब से हो। ताकि खुद खिलाड़ी भी अपनी फिटनेस पर ध्यान रखें। कुंबले ने अपना प्रस्ताव बीसीसीआई का काम देख रही एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी(सीओए) को 31 मई को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रीस्ट्रक्चरिंग ऑफ रेम्यूनरेशन एंड कॉन्ट्रैक्स ऑफ पर्सनल ऑफ द इंडियन क्रिकेट टीम'

अनिल कुंबले - फोटो : twitter
अनिल कुंबले ने प्रस्ताव को 'रीस्ट्रक्चरिंग ऑफ रेम्यूनरेशन एंड कॉन्ट्रैक्स ऑफ पर्सनल ऑफ द इंडियन क्रिकेट टीम' का नाम दिया है। इसके 12वें पेज पर सपोर्ट स्टाफ की तनख्वाब पर बात रखी गई है। कुंबले ने टीम इंडिया के कप्तान को मौजूदा 6.5 करोड़ के सालाना राशि को बढ़ाकर 7.5 करोड़ करने का प्रस्ताव दिया है, साथ ही लिखा है कि मुख्य प्रशिक्षक यानि कोच की सैलरी कप्तान की सैलरी का 60 फीसदी हो। इसमें 30% सैलरी टीम के प्रदर्शन पर आधारित बोनस के तौर पर दिया जा सकता है।

कुंबले के प्रस्ताव में टीम के सहायक प्रशिक्षक संजय बांगर की सैलरी 1 करोड़ से बढ़ाकर 2.25 करोड़ करने की सिफारिश की गई है, तो आर श्रीधर की सैलरी 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.75 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव है। 

अनिल कुंबले के कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

कुंबले के प्रस्ताव में सबसे खास बात कोचिंग स्टाफ के लिए आईपीएल के दौरान छुट्टियों से जुड़ा है। कुंबले चाहते हैं कि ये कांट्रैक्ट 10 माह तक प्रभावी हो और आईपीएल विंडो के दौरान उन्हें अलग काम करने और कमाने की छूट मिले। इस तरह से कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट से भी बाहर रहेंगे। बता दें कि भारत ए और अंडर 19 भारतीय टीम के कप्तान राहुल द्रविड मौजूदा समय में आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के भी कोच हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें