ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में शर्मनाक हार के बाद उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी करते हुए
कंगारुओं को 2-1 से मात दी थी। इसके अलावा हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत दर्ज की थी।
इतना ही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लंबे समय के बाद युवराज सिंह की वापसी भी कुंबले के दौर में हुई थी। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी टीम इंडिया इन्हीं के नेतृत्व में पहुंची थी। हालांकि मेगा टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।