फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इन दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Fri, 20 Jul 2018 05:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम
विज्ञापन

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को कोलंबो में खेले जा दूसरे टेस्ट में केवल 10 रन बनाकर उन्होंने यह कीर्तिमान हासिल किया। इसके साथ ही वो दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। मैथ्यूज ने लुंगी एन्गिडी के ओवर में शानदार चौका लगाते ही मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 का आंकड़ा पार कर लिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मैथ्यूज ने 75 टेस्ट मैचों की 133 पारियों में 5,002 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंकाई पूर्व कप्तान के नाम 28 अर्धशतक और 8 शतक शामिल हैं। बता दें कि मैथ्यूज 5,000 टेस्ट रन बनाने वाले नौवें श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं। उनसे पहले कुमार संगाकारा (12,400), महेला जयवर्धने (11,814), सनथ जयसूर्या (6,973), अरविंदा डी सिल्वा (6,361), मार्विन अट्टापट्टू (5,502), तिलकरत्ने दिलशान (5,492), थिलन समरवीरा (5,492) और अर्जुन राणातुंगा (5,105) ने ये उपलबद्धि अपने नाम हासिल कर चुके हैं।

कोलंबो टेस्ट में ड्रिंक तक श्रीलंकाई टीम ने खबर लिखे जाने तक दनुष्का गुणाथिलिका (57) और दिमुथ करुणारत्ने (53) के शानदार अर्धशतकों पारियों की मदद से 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। मैथ्यूज ने 24 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें