मैथ्यूज ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, 'जब मैंने कप्तानी छोड़ी थी तब सोचा नहीं था कि दोबारा कभी कप्तानी करूंगा। मैंने इसके बारे में कुछ दिन विचार किया और कुछ कारणों से इसे स्वीकार करने का फैसला किया।'
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि मैथ्यूज को लंबे समय के लिए तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोर्ड प्रेसीडेंट थिलंगा सुमथिपाला की बात पर सहमत होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
मैथ्यूज ने कहा, '2019 वर्ल्ड कप के लिए हमें स्थायी होने की जरुरत है। चोट के कारण पिछले कुछ महीनों में हमने कप्तान बदले। भले ही हमें नतीजे नहीं मिले, लेकिन अन्य कप्तानों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मगर वर्ल्ड कप में जाने के लिए हमें स्थायी होने की जरुरत है।'