फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsENG: 'भारत के खिलाफ इंग्लैंड नौ साल पुरानी कहानी दोहरा सकता है'

Thu, 28 Jan 2021 06:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के सबसे सफल कोचों में से एक एंडी फ्लॉवर का मानना है कि मेहमान टीम इस बार भी नौ साल पुरानी कहानी दोहरा सकती है क्योंकि उसके पास मेजबान टीम को चुनौती देने के लिए दमदार खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


फ्लॉवर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'भारत ने आस्ट्रेलिया में टी-20 श्रृंखला जीती और इस साल मेलबर्न और ब्रिस्बेन में टेस्ट मैच जीते तथा दो साल पहले टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की थी जिससे पता चलता है कि मेहमान टीम के पास अपनी छाप छोड़ने के लिए पर्याप्त मौके होते हैं।' उन्होंने कहा, 'क्रिकेट की प्रकृति बदल गई है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अधिक चुस्त बन गए हैं और वे अधिक आक्रामक खेल खेलते हैं। हमारे चारों तरफ हो रहे इन परिवर्तनों पर गौर किया जाना चाहिए। अब ये मैच नीरस नहीं होंगे।'

फ्लॉवर से पूछा गया कि चेन्नई में पांच फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में वह किस टीम को जीत का दावेदार मानते हैं तो उन्होंने किसी एक टीम का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, 'किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि इंग्लैंड की टीम के पास दमदार खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है जो खुद को बेहतर या जीत की स्थिति में ला सकते हैं।'
विज्ञापन


फ्लॉवर ने कहा, 'काफी कुछ मैच के दिन और महत्वपूर्ण मौकों का फायदा उठाने पर निर्भर करेगा। इंग्लैंड के पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिन्होंने खेल के सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है।' फ्लॉवर ने निश्चित तौर पर कप्तान जो रूट, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड तथा आलराउंडर बेन स्टोक्स के संदर्भ में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला में भी जो टीम महत्वपूर्ण अवसरों पर बेहतर प्रदर्शन करेगी उसका पलड़ा भारी रहेगा।

विज्ञापन

बता दें कि पूर्व कोच फ्लॉवर इंग्लैंड की भारतीय धरती पर 2012 की जीत के प्रमुख सूत्रधार थे। इंग्लैंड की 2012 की 2-1 से जीत में दोनों स्पिनरों ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर और स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अहम भूमिका निभाई थी। पिछले एक दशक में किसी विदेशी टीम की भारतीय सरजमीं पर श्रृंखला में यह एकमात्र जीत है।

वहीं, इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर ने भारत और इंग्लैंड के बीच होनी वाली टेस्ट सीरीज के नतीजे को लेकर भविष्यवाणी की है। पनेसर ने कहा है किभारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज को 2-0 या 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहेगी। हालांकि, उन्होंने टीम इंडिया को रूट और बेन स्टोक्स से सर्तक रहने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें