फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB की सफलता में भुवनेश्वर का अहम योगदान: कोच ने की सराहना, कहा- अगर वो न होता तो लगातार दो ट्रॉफी नहीं जीतते

Mon, 01 Jun 2026 07:02 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले दो सीजन में दबाव के मौकों पर उनके शानदार प्रदर्शन के बिना टीम लगातार दो आईपीएल खिताब नहीं जीत पाती।
विज्ञापन
एंडी फ्लावर-भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जमकर सराहना करते हुए कहा कि पिछले दो आईपीएल सीजन में टीम की सफलता के पीछे उनका योगदान बेहद अहम रहा है। फ्लावर ने यहां तक कहा कि अगर भुवनेश्वर दबाव के मौकों पर लगातार शानदार प्रदर्शन नहीं करते, तो आरसीबी शायद लगातार दो बार खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाती।
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
कोच ने की भुवनेश्वर की तारीफ
आरसीबी ने रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लावर ने टीम के अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका को सफलता की सबसे बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा, 'भुवी पिछले दो सीजन से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर उन्होंने दबाव भरे मुकाबलों में बार-बार मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं किया होता, तो शायद हमें पिछले दो वर्षों में यह सफलता नहीं मिलती।'

भुवनेश्वर कुमार-विराट कोहली - फोटो : ANI
2026 सीजन में शानदार रहा भुवनेश्वर का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में 17 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार ने 2026 सीजन में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 28 विकेट झटके। वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।

आरसीबी टीम - फोटो : BCCI
अनुभवी खिलाड़ियों ने संभाली टीम की कमान
फ्लावर ने कहा कि टीम में मौजूद अनुभवी खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों में भी ड्रेसिंग रूम का माहौल शांत और सकारात्मक बनाए रखा। उन्होंने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि हमारे ड्रेसिंग रूम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो दबाव में भी शांत रहते हैं। विराट कोहली, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी टीम को आत्मविश्वास और स्थिरता प्रदान करते हैं।'

कोच के मुताबिक, आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों का दबाव विश्व कप के नॉकआउट मैचों और एशेज सीरीज जैसे बड़े टूर्नामेंटों के बराबर होता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े मुकाबले खेल चुके खिलाड़ियों का अनुभव टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ।

ट्रॉफी के साथ जश्न मनाती आरसीबी की टीम - फोटो : BCCI
ग्रुप स्टेज के प्रदर्शन से बढ़ा आत्मविश्वास
फाइनल में गुजरात टाइटंस के मुकाबले आरसीबी कहीं अधिक आत्मविश्वास से भरी नजर आई। इस पर फ्लावर ने कहा कि लीग चरण में शानदार प्रदर्शन ने खिलाड़ियों का भरोसा मजबूत किया। उन्होंने कहा, 'पिछले साल खिताब जीतने और इस सीजन ग्रुप स्टेज में बेहतरीन क्रिकेट खेलने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। यही आत्मविश्वास फाइनल में भी दिखाई दिया।'
विज्ञापन

कोहली और अनुष्का - फोटो : IANS/ANI
फाइनल में खिलाड़ियों के साथ कोच भी थे नर्वस
हालांकि, फ्लावर ने यह भी स्वीकार किया कि फाइनल मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम में तनाव मौजूद था। उन्होंने कहा, 'ऐसा लग सकता है कि टीम बिल्कुल नर्वस नहीं थी, लेकिन सच यह है कि ड्रेसिंग रूम और डगआउट में कई लोग तनाव महसूस कर रहे थे। मैं खुद भी उनमें से एक था।' फ्लावर ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में खुद को साबित करने से जो आत्मविश्वास मिलता है, वही टीम को बड़े मुकाबलों में सफल बनाता है। यही कारण है कि आरसीबी लगातार दूसरे साल आईपीएल चैंपियन बनने में सफल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें