फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया हो जाए सावधान, ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में खेलेगा आईपीएल का स्टार

Wed, 27 Sep 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
एंड्रू टाई - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में आईपीएल के स्टार गेंदबाज को शामिल किया है। 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने गुजरात लायंस के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज एंड्रू टाई को शामिल किया है।
विज्ञापन


एंड्रू टाई को तेज गेंदबाज पैट कमिंस की जगह शामिल किया गया है, जिन्होंने एशेज सीरीज की तैयारी के लिए टी20 इंटरनेशनल सीरीज से अपना नाम वापस लिया। कमिंस 1 अक्टूबर को पांच मैचों की सीरीज का अंतिम वन-डे खेलने के बाद स्वदेश लौट जाएंगे।

टाई ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें 37।60 की औसत से 5 विकेट चटकाए हैं। वैसे 30 वर्षीय टाई ने सभी टी20 क्रिकेट में 51 मैच खेलकर 74 विकेट चटकाए। उन्होंने टी20 का विशेषज्ञ गेंदबाज माना जाता है। टाई ने 2017 आईपीएल में गुजरात लायंस की तरफ से खेलते हुए 6 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने एक हैट्रिक भी ली थी और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर पांच विकेट लेना था।
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया अभी अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की चोट से परेशान है और वो नहीं चाहता कि पैट कमिंस चोटिल हो। इसे ध्यान में रखते हुए टीम ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें