फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रैक्टिस सेशन में आंद्रे रसेल के दमदार शॉट से टूटी कुर्सी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेयर किया वीडियो, देखें

Tue, 26 Apr 2022 05:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पिछले आईपीएल में पूरी तरह से फेल रहने के बाद इस आईपीएल में रसेल शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। बल्ले और गेंद दोनों से उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 25 गेंदों पर छह छक्के और एक चौके की मदद से 48 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
आंद्रे रसेल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को जीत के लिए जूझना पड़ रहा है। टीम अब तक आठ मैच खेल चुकी है और उसे सिर्फ तीन मैचों में जीत हासिल हुई है। पांच मैचों में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। कोलकाता की टीम पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, इससे इतर कोलकाता के खिलाड़ियों की तैयारी में कोई कमी नहीं रह रही है। टीम ने लगातार चार में से तीन करीबी मैच हारे हैं। गुजरात के खिलाफ कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे और क्रीज पर आंद्रे रसेल और उमेश यादव मौजूद थे। हालांकि, आखिरी ओवर में रसेल आउट हो गए और टीम हार गई। 

विज्ञापन

पिछले आईपीएल में पूरी तरह से फेल रहने के बाद इस आईपीएल में रसेल शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। बल्ले और गेंद दोनों से उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 25 गेंदों पर छह छक्के और एक चौके की मदद से 48 रन की पारी खेली। रसेल प्रैक्टिस सेशन में भी जमकर मेहनत कर रहे हैं। कोलकाता ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें रसेल लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं।

रसेल ने प्रैक्टिस सेशन में एक ऐसा शॉट भी लगाया, जो कि सीधे जाकर कुर्सी पर लगी और वह कुर्सी टूट भी गई। इसके बाद एक सपोर्ट स्टाफ उस कुर्सी को देखकर हैरान रह गया। सपोर्ट स्टाफ कुर्सी को देखकर समझ नहीं पाया कि यह टूटी कैसे। कोलकाता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'मसल रसेल' के प्रभाव का इंतजार करें। 

अब तक आईपीएल 2022 में रसेल ने आठ मैचों में 45.40 की औसत से 227 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 180.16 का रहा है। पिछले 10 सीजन से रसेल आईपीएल खेल रहे हैं और उन्होंने 30.59 की औसत और 178.76 के स्ट्राइक रेट से 1927 रन बनाए हैं। गेंद से भी रसेल का प्रदर्शन शानदार रहा है। 

गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 20वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए पांच रन देकर चार विकेट झटके थे। यह आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते हुए किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर है। रसेल ने तब अभिनव मनोहर, लोकी फर्ग्यूसन, राहुल तेवतिया और यश दयाल को पवेलियन भेजा था। यह डीवाई पाटिल स्टेडियम में भी किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर है। 

विज्ञापन

रसेल ने इसी के साथ एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह आईपीएल 2020 के बाद से लीग में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम तब से लेकर अब तक आठ विकेट हैं। कोलकाता को अपना अगला मैच 28 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें