फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'500 क्लब' में शामिल होने के बाद ये है  एंडरसन का अगला लक्ष्य

Sat, 09 Sep 2017 06:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : getty
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन ने जैसे ही वेस्टइंडीज के ओपनिंग बैट्समैन  क्रेग ब्रेथवेट को बोल्ड कर पवेलियन भेजा वह टेस्ट में 500 विकेट के क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज बन गए। इस क्लब में शामिल होने वाले वो तीसरे तेज गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज थे। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्राथ ने ये कारनामा किया था। ऐसे में  जिमी की ये उपलब्धि बड़ी है। 
विज्ञापन


इस लक्ष्य को हासिल करने के बाद एंडरसन ने अपना अगला लक्ष्य भी निर्धारित कर लिया है। उनका अगला लक्ष्य सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाला तेज गेंदबाज बनना है। यह रिकॉर्ड फिलहाल मैक्ग्राथ के नाम दर्ज है। मैक्ग्राथ के नाम टेस्ट में 563 विकेट दर्ज हैं। इसके बाद कर्टनी वॉल्श हैं जिनके नाम 519 विकेट हैं। 

500 विकेट के क्लब में शामिल होने वाले वह एकलौते एक्टिव क्रिकेटर हैं। इस मामले में सबसे ऊपर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन(800),  ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) हैं। ऐसे में ग्लैन मैक्ग्राथ को पीछे छोड़ना उनके लिए आसान लक्ष्य है। जिस तरह के फॉर्म में वो हैं उससे तो लगता है कि अगले एक सीजन में इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगे। एंडरसन ने इस बारे में कहा, मैं फिलहाल फिट और मैदान में बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे फिलहाल क्रिकेट खेलने में बहुत मजा आ रहा है। जब तक संभव होगा मैं क्रिकेट खेलूंगा। यदि मैं कुछ और साल क्रिकेट खेलता रहा तो ग्लैन मैक्ग्राथ के आकंड़ों के करीब पहुंच जाउंगा। 
विज्ञापन


एंडरसन की उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इसी मैदान पर साल 2003 में जिंबाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था और पहला टेस्ट विकेट हासिल किया था। इस बारे में एंडरसन ने कहा ये मैदान मेरे लिए बेहद खास है करियर का पहला और 500वां विकेट हासिल करने की याद मेरे साथ लंबे समय तक बनी रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें