टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेले गए
निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत के सामने 167 रन का लक्ष्य था। लेकिन अंतिम मैच उस वक्त भारत की झोली से करीब निकल ही चुका था जब अंतिम दो ओवर में भारत को जीत के लिए 34 रन चाहिए थे। इस मुश्किल की घड़ी में कार्तिक ने 19वें ओवर में 22 रन बना डाले। इस तरह अब अंतिम ओवर में 12 रन ही रह गए थे। इस बीच विजय शंकर आउट हो जाते हैं और अंतिम बॉल पर 5 रन रह जाते हैं।
सौम्या सरकार की आखिरी गेंद पर कार्तिक ने कवर के ऊपर से छक्का लगाकर भारत को चैंपियन बना डाला। टीम इंडिया ने इस दिल दहला देने वाले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। कार्तिक ने 8 गेंदों में 29 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।