फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमला, कैलिस के सामने ऑस्ट्रेलियाई पस्त

Fri, 09 Nov 2012 06:36 PM IST
ब्रिसबेन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाशिम अमला (नाबाद 90) और जैक्स कैलिस (नाबाद 84) की अर्द्घशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के पहले दिन दो विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन


अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्वान केवल 10 रन बनाकर पगबाधा हो गए। स्वान के जोड़ीदार एल्वीरो पीटरसन ने 64 रन जोड़े। एल्वीरो ने 127 गेंदों पर सात चौके भी लगाए। लेकिन वह 38.4 ओवर में हसी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अमला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कैलिस के साथ 136 रनों की शानदार साझेदारी करने के साथ ही अपने करियर के पांच हजार रन भी पूर कर लिए। अमला ने नाबाद 90 रनों का स्कोर बनाया।

अमला ने 207 गेंदों में छह चौके और एक छक्का भी लगाया। इसके अलाना कैलिस ने 135 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को अपने तेज गेंदबाजों के बाउंसरों से कई चुनौती देने की घोषणा कर चुके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की रणनीति पहले दिन फ्लॉप साबित हुई और बल्लेबाजों का जादू सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने में नाकाम साबित हुए और उनके हाथ पहली पारी मे महज दो विकेट ही लगे। ऑस्ट्रेलिया को पहली कामयाबी ग्रीम स्वान के विकेट के रूप में मिली। करियर में 63 टेस्ट खेल चुके अनुभवी बल्लेबाज स्वान 10 के स्कोर पर जेम्स पैटिंसन की गेंद पर पगबाधा हो गए। इस समय टीम का स्कोर केवल 29 था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन ल्योन को पीटरसन के रूप में एक विकेट हासिल हुआ।

पीटरसन 64 के स्कोर पर ल्यान की गेंद पर माइक हसी को कैंच थमा बैठे। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 119 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। पैंटिंसन ने 53 रन और ल्योन 61 रन देकर एक विकेट हासिल किया लेकिन इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई और गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर पाया।

बेन हिल्फेनहास ने 53 रन, पीटर सिडल 58 रन, माइक हसी 21 रन और राब क्वीनी 07 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 82 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 255 रन पर क्रीज पर बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अमला नाबाद 90 रन और कैलिस नाबाद 84 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें