फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गब्बर के बेटे ने 'क्रिकेट स्टाइल' में मनाई शोले की 40वीं सालगिरह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सप्ताह शोले की 40वीं सालगिरह पर बॉलीवुड जगत ने गब्बर सिंह का यादगार किरदार निभाने वाले अमजद खान को याद किया। गब्बर सिंह के बेटे सीमद खान भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने स्टाइल में पिता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


क्रिकेट से इतर सीमद ने 2013 में साजिद खान की फिल्म हिम्मतवाला में डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद वह फिर क्रिकेट में आ गए। क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाले सीमद लेग स्पिनर है।

सोमवार को डॉ. एचडी कांगा लीग मैच में 33 वर्षीय सीमद ने दादर यूनियन स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से विनिंग परफॉर्मेंस खेली और टीम को जीत दिलाकर अपने पिता अमजद खान को श्रद्धांजलि दी। इस मुकाबले में उन्होंने शिवाजी पार्क यंगस्टर्स के खिलाफ 5 विकेट झटके।
विज्ञापन

विज्ञापन

जानें, अमजद खान के बेटे की ख्वाहिश

33 वर्षीय सीमद खान ने शिवाजी पार्क यंगस्टर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 25 रन देकर 5 विकेट झटके। सीमद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम 75 रनों में ही ढेर हो गई।

मैच खत्म होने के बाद सीमद ने कहा कि उन्होंने मैच का पूरा लुत्फ उठाया। बातों ही बातों में वह अपने वजन पर भी हंसते हुए बोले ‌कि फिलहाल वह क्रिकेट के साथ अपना वजन भी कम करना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "वह पिछले सात सप्ताह में 12 किलोग्राम वजन कम कर चुके हैं। मेरी ख्वाहिश मुंबई के लिए खेलना है।" उनकी टीम के कोच ने भी सीमद की गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीमद वाकई शानदार थे। (सभी तस्वीरें मिडे डे से)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें