टीम इंडिया की जीत के बाद बिग बी अमिताभ बच्चन ने अति उत्साह में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फिलंटॉफ को ही चुनौती दे डाली।
इसमें कोई शक नहीं कि रविवार को टीम इंडिया की विराट जीत के असली हकदार कोहली ही थे। भारत की शानदार जीत के बाद
भारतीय प्रशंसकों में बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी अपनी खुशी जाहिर की।
उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर डाले और कोहली को बधाई दे दी। इतना ही नहीं अति उत्साह में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फिलंटॉफ को भी चुनौती दे दी।