फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने दिया गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Sat, 28 Sep 2019 01:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे के बाद 2014 में अमित शाह ने यह पद संभाला था, उन्हें गुजरात क्रिकेट संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पद छोड़ा था।

विज्ञापन


जीसीए उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने उस वक्त उपाध्यक्ष रहे अमित शाह के नाम का प्रस्ताव रखा था। मोदी ने 15 सितंबर 2009 को तत्कालीन कांग्रेस नेता नरहरि अमीन की जगह अध्यक्ष पद संभाला था। अमीन बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री और मोदी के करीबी शाह उसी साल जीसीए उपाध्यक्ष चुने गए थे।

नए अध्यक्ष के लिए गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

विवादों में रहा अध्यक्ष पद

गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट का जुलाई, 2016 में दिया गया आदेश साफ तौर पर यह कहता है कि सारे क्रिकेट संघ के सारे अधिकारियों को तीन साल का एक कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने पदों को तीन साल के अंतराल (कूलिंग ऑफ पीरियड) के लिए छोड़ देना चाहिए।

अमित शाह 2009 से क्रिकेट संघ के पदाधिकारी हैं (2009-2014, उपाध्यक्ष; 2014 से अब तक अध्यक्ष) जबकि उनके बेटे को 2013 में संयुक्त सचिवा बनाया गया था। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड और राज्य एसोसिएशनों के सभी अयोग्य पदाधिकारियों को अपना पद छोड़ देने का आदेश दिया था। इसके मद्देनजर कई इस्तीफे आए और कई प्रमुख राजनीतिज्ञों ने अपने पद छोड़े थे।

इस्तीफा देने वाले सांसदों में शरद पवार (मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन), राजीव शुक्ला (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन), ज्योतिरादित्य सिंधिया (मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) और रणजीब बिस्वाल (ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन) के नाम शामिल थे, लेकिन, अमित शाह अबतक इस पद पर बने हुए थे।
विज्ञापन

गुजराज क्रिकेट एसोसिएशन में शाह परिवार का दबदबा

demo pic
दिलचस्प यह था कि कि अमित शाह के बेटे जय शाह को 2013 में बिना किसी मुश्किल के संयुक्त सचिव के पद पर बैठा दिया गया, इसके लिए उनसे पहले संयुक्त सचिव अशोक साहेबा को इस्तीफा देने के लिए कह दिया गया। इस आदेश को किसी ने चुनौती नहीं दी और जय शाह आसानी से एसोसिएशन में शामिल कर लिए कर गए।

जीसीए में शाह परिवार की राजनीतिक ताकत सेंट्रल बोर्ड ऑफ अहमदाबाद (सीबीसीए) के दो तिहाई वोटों पर उनके कब्जे की देन है। सीबीसीए राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के भीतर सबसे मजबूत है। हालांकि अमित शाह के कार्यकाल में ही दुनिया का बसे बड़ा और आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो रहा है। अहमदाबाद में सरदार पटेल स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य अपने अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें