फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के प्रदूषण से बांग्लादेशी क्रिकेटर्स भी परेशान , मास्क पहनकर मैदान में उतरने को मजबूर

Thu, 31 Oct 2019 05:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लिटन दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिवाली के बाद से ही राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। प्रदूषण की वजह से बांग्लादेशी क्रिकेटर्स काफी परेशान हैं और मास्क पहनकर मैदान पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के  के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन नवंबर को खेला जाएगा। इससे पहले बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास मास्क पहनकर अभ्यास करते नजर आए।

गौरतलब है कि दिल्ली के कई इलाकों में इस समय वायु प्रदूषण (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 500 के स्तर तक पहुंच गया है, जो मौसम के हिसाब से काफी खतरनाक है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखकर अटकलें लगाई जा रही थी कि शायद मैच को कहीं और स्थानांतरित किया जा सकता है लेकिन इन तमाम आशंकाओं को विराम लग गया जब बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि मैच निर्धारित तिथि और समय से दिल्ली में ही होगा।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी कह चुके हैं कि जब तक प्रदूषण की स्थिति नियंत्रण में नहीं आती, तब तक यहां कोई भी मैच नहीं होना चाहिए। गंभीर के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी मैच को दिल्ली से कहीं और शिफ्ट करने की मांग कर चुके। वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को ही कह दिया था कि मैच अपने शेड्यूल के मुताबिक होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें