मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर को न्यूजीलैंड क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को उन्हें तीनों प्रारूपों में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इससे पहले टीम की अगुवाई सोफी डिवाइन कर रहीं थीं, जिन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।