फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायुडू के शतक के बाद धोनी का खुलासा, कहा- IPL शुरू होने से पहले ही बना चुका था खास प्लान

Sun, 13 May 2018 08:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
IPL 2018 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन और कप्तान विलियम्सन के शानदार अर्धशतकों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में अंबाती रायडू के तूफानी  शतक के बूते चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन

2 of 5
इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स का अब प्लेऑफ राउंड में पहुंचना लगभग तय हो चुका है। मैच में अंबाती रायुडू ने अपनी तेज तर्रार पारी के दौरान सात चौके और सात छक्के लगाए। धोनी ने भी अंत में आकर रायुडू का साथ देते हुए अपने नाबाद 20 रन के सहयोग से टीम की जीत सुनिश्चित की। मैच के बाद धोनी ने रायुडू के बारे में एक बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन

3 of 5
धोनी की माने तो उनकी नजर में रायुडू की अहमियत अलग है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो तेज गेंदबाजों को भी उतना ही अच्छा खेलते हैं, जितना स्पिनर्स के खिलाफ। बकौल धोनी, 'आईपीएल शुरू होने से पहले ही मेरे पास रायुडू को लेकर खास प्लान था। उसे मैं टीम में फिट करना चाहता था। रायुडू कहीं से भी बिग हिटर नजर नहीं आता। मगर वह जब भी लंबे शॉट लगाता है गेंद बाउंड्री पार ही जाती है।

4 of 5
धोनी ने बताया कि,  'रायुडू को लेकर मेरी रणनीति थी कि मैं उसे ओपनिंग की जिम्मेदारी दूं, अगर केदार फिट हो जाता तो वह चौथे या 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करता। हमने एक खास योजना बनाई, जिसके अनुसार ही यह तय होता कि रायुडू किस क्रम पर आएगा। अब नतीजा सभी के सामने हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SRH पर मिली जीत पर बात करते हुए धोनी ने कहा कि, 'मैंने सोचा था कि गेंद जितना हम स्विंग करा रहे थे, दूसरी पारी में उससे ज्यादा घूमेगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। यह चौंकाने वाला था। वॉटसन और रायुडू ने मिलकर हमें शानदार शुरुआत दिलाई। मौका मिलते ही दोनों बाउंड्री लगा देते। अगर ऐसा नहीं होता तो 180 का लक्ष्य पाना हमारे लिए एक मुश्किल चुनौती साबित होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें