फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाती रायुडू ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, विश्व कप टीम में न चुने जाने से थे नाराज

Wed, 03 Jul 2019 03:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। विश्व कप 2019 टीम चयन में उपेक्षा से आहत होकर उनका एक विवादित ट्वीट भी बेहद चर्चित हुआ था। जिसके बाद उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था। हालांकि चोटिल होकर शिखर धवन और फिर विजय शंकर के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड नहीं भेजा।



 
विज्ञापन

2 of 3
अंबाती रायुडू
आंध्रप्रदेश से आने वाले इस खिलाड़ी ने अचानक संन्यास लेने के कारणों का कोई खुलासा नहीं किया। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि IPL में उनका खेलना जारी रहेगा। पिछले एक साल से भारतीय टीम के नियमित सदस्य रहे रायुडू नंबर चार पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन ऐन मौके पर उनकी जगह विजय शंकर को शामिल किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अंबाती रायुडू
भारतीय टीम के लिए 55 वन-डे इंटरनेशनल में 47.05 की औसत से 1694 रन बनाने वाले रायुडू का सर्वोच्च स्कोर 124* था। उनके बल्ले से तीन शतक और 10 अर्धशतक भी निकले। 6 टी-20 मैच खेलने वाले रायुडू ने 10.50 की खराब औसत से 42 रन बनाए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें