शुक्रवार को आईपीएल 10 के 52वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 7 रन से मात दी। मगर इस मैच में आईपीएल इतिहास के सबसे विदेशी महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने शानदार कैच लपका। स्टोक्स ने अपना कमाल दिखाते हुए छक्के को कैच में तब्दील किया।
दिल्ली डेयरडेविल्स की पारी के आखिरी ओवर में पांचवी गेंद पर स्टोक्स ने मोहम्मद शमी का बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका। उन्होंने न सिर्फ शमी को आउट किया बल्कि टीम के लिए 6 रन भी बचाए। उनके 'सुपरमैन' अवतार ने सभी को हैरान कर दिया। स्टोक्स की शानदार फील्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया।
जयदेव उनादकट की गेंद पर शमी ने लेग साइड पर एक बहुत ही करारा शॉट जड़ा जो सीमा रेखा के बाहर जा रहा था। लेकिन स्टोक्स ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग का मुज़ाहिरा पेश करते हुए गेंद को सीमापार जाने से रोका। हालांकि, पुणे की टीम मैच हार गई। अब ऐसे में उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपना आखिरी और अंतिम मैच जीतना ही होगा।