1987 में हुई थी पहली मुलाकात
सिद्धू ने बताया कि उनकी शाहरुख खान से पहली मुलाकात साल 1987 में हुई थी। उस समय शाहरुख टीवी धारावाहिक 'सर्कस' और 'फौजी' में काम कर रहे थे। सिद्धू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी सास क्रिकेट देखने नहीं देती थीं, क्योंकि उन्हें 'फौजी' देखना होता था। उन्होंने बताया कि एक दिन मॉर्डर्न स्कूल ग्राउंड में शाहरुख उनसे मिलने पहुंचे, जहां उनके साथ पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद थे।
'मेरा कॉम्पिटीशन खुद से है'
सिद्धू के मुताबिक, शाहरुख ने उनसे कहा कि वह उनके बड़े फैन हैं और उनके छक्के देखना पसंद करते हैं। इस पर सिद्धू ने भी शाहरुख की तारीफ की और पूछा कि आगे क्या करने का इरादा है। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया कि वह बॉलीवुड में जाना चाहते हैं। सिद्धू ने उन्हें समझाते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है और वहां लोग उन्हें 'खा जाएंगे।' सिद्धू ने बताया कि इसके बाद शाहरुख ने उनसे कहा, 'सिद्धू साहब, मेरा किसी से कॉम्पिटीशन नहीं है। मेरा कॉम्पिटीशन खुद से है।' पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि शाहरुख की यह बात उनके दिल को छू गई और उनकी सोच बदल गई।