फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: शमार के बाद वेस्टइंडीज को एक और बड़ा झटका, चोटिल अल्जारी जोसेफ भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

Tue, 30 Sep 2025 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट जोंस

सार

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि जोसेफ की जगह बारबडोस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
अल्जारी जोसेफ - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को भारत दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह चोट पहले भी जोसेफ को परेशान कर चुकी थी और हाल ही में स्कैन के बाद पता चला कि पुरानी समस्या दोबारा उभर आई है।

जेडियाह ब्लेड्स को मौका

विज्ञापन

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि जोसेफ की जगह बारबडोस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स को टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज दो अक्तूबर से अहमदाबाद में शुरू होगी। ब्लेड्स सीमित ओवरों के प्रारूप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब उन्हें टेस्ट टीम में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

जेसन होल्डर ने किया दौरे से इनकार
टीम को दूसरा बड़ा झटका तब लगा जब अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने भारत दौरे के लिए चयन से इनकार कर दिया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया कि होल्डर को एक पूर्व निर्धारित चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना है, इसी कारण उन्होंने उपलब्ध न होने की सूचना दी।

पहले ही शेमार जोसेफ बाहर

विज्ञापन

इससे पहले तेज गेंदबाज शेमार जोसेफ भी चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम में ऑलराउंडर जोहान लेन को शामिल किया गया था, जो अब भी अपने पदार्पण का इंतजार कर रहे हैं।

संशोधित वेस्टइंडीज टीम
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज अब संशोधित टीम के साथ मुकाबले खेलेगी, जिसमें टीम युवा गेंदबाजों और नए खिलाड़ियों पर निर्भर होगी। पहला टेस्ट अहमदाबाद में और दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाएगा।

टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन, केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, जेडियाह ब्लेड्स, जोहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे और जेडन सील्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें